News

मंगलवार सुबह सोने-चांदी के दाम में गिरावट! जानें 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत Gold Silver Price

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम घटे, चांदी भी सस्ती हुई। जानें शुद्धता पहचानने के टिप्स, खरीदारी के फायदे और क्यों यह समय निवेश के लिए है बेहद खास। कीमतें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Published on
मंगलवार सुबह सोने-चांदी के दाम में गिरावट! जानें 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत Gold Silver Price
मंगलवार सुबह सोने-चांदी के दाम में गिरावट! जानें 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत Gold Silver Price

सोना-चांदी के बाजार में निवेश करने वाले और खरीदारी करने वाले लोगों के लिए कीमतों का अपडेट जानना बेहद जरूरी है। खासकर जब बात भोपाल जैसे बड़े शहर की हो, जहां कीमतें हर दिन बदलती हैं। मंगलवार, 28 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के चलते 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी पहले के मुकाबले कम हुई हैं। यह बदलाव निवेशकों और खरीदारों के लिए राहतभरी खबर हो सकती है।

भोपाल में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

भोपाल में मंगलवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज 22 कैरेट सोना 76,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के मुकाबले इन दरों में हल्की गिरावट हुई है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। सोमवार को भोपाल में चांदी 1,05,000 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन आज यह 1,04,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। चांदी की यह कीमतें औद्योगिक और आभूषणों के लिए खरीदारों को आकर्षित कर सकती हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। सोने की शुद्धता को मापने का सबसे सही तरीका हॉलमार्किंग है। हॉलमार्क एक मानक चिन्ह है जो सोने की गुणवत्ता और शुद्धता की गारंटी देता है।

  1. 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होता है, जो इसकी 99.9% शुद्धता को दर्शाता है।
  2. 22 कैरेट सोने पर 916 लिखा होता है, जो इसकी 91.6% शुद्धता को दर्शाता है।
  3. 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है, जो इसकी 75% शुद्धता को दर्शाता है।

आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ होता है।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बीच मुख्य अंतर उनकी शुद्धता में होता है। जैसे अगर 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसका रंग बेहद चमकीला होता है। हालांकि, यह बेहद नाजुक होता है, इसलिए गहने बनाने में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसके आलावा 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं। यह थोड़ा मजबूत होता है और आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त होता है।

यह भी देखें सोने की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज 1 तोला सोने का ताजा भाव Gold Silver Price

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज 1 तोला सोने का ताजा भाव Gold Silver Price

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

सोने की खरीदारी करते समय निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए कि लेने से पहले हमेशा यह सुनिश्चित करें कि जो सोना आप खरीद रहे हैं उस पर हॉलमार्क मौजूद हो। और खरीदारी के बाद रसीद लेना न भूलें ताकि भविष्य में कोई विवाद हो तो यह प्रमाण के रूप में काम आए। साथ ही सोने की कीमत वजन के आधार पर तय होती है, इसलिए इसे खरीदते समय वजन की सही जांच करना जरूरी है।

निवेश के लिए सोना क्यों है खास?

सोना निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। आर्थिक अस्थिरता के समय यह एक सुरक्षित विकल्प होता है। इसकी कीमतों में कभी-कभी उतार-चढ़ाव जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा, सोना एक ऐसा परिसंपत्ति वर्ग है, जिसे हर स्थिति में लाभकारी माना जाता है।

चांदी में निवेश के फायदे

चांदी भी निवेश का एक अच्छा विकल्प है। यह सोने की तुलना में सस्ता होता है और औद्योगिक उपयोग के कारण इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। चांदी में निवेश करने से लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

सोना-चांदी खरीदने का सही समय

सोना-चांदी खरीदने का सही समय तय करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इनकी कीमतें बाजार में मांग और आपूर्ति के अनुसार लगातार बदलती रहती हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में इनकी मांग बढ़ने से कीमतें अधिक हो जाती हैं। ऐसे में बाजार का गहराई से अध्ययन करें और कीमतों में गिरावट के समय खरीदारी करना सबसे सही रणनीति हो सकती है।

ऑनलाइन सोना-चांदी खरीदने के फायदे

आजकल लोग ऑनलाइन सोना-चांदी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी के कई फायदे हैं जैसे समय की बचत और चीजों की कीमतों में पारदर्शिता इसके आलावा विभिन्न विक्रेताओं के बीच तुलना करना आसान हो जाता है। साथ ही ऑनलाइन खरीदारी से आप भरोसेमंद विक्रेताओं से प्रमाणित सोना-चांदी खरीद सकते हैं।

यह भी देखें Pan Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड से मिल जाएगा 5,000 रुपये तक का लोन! ये है लोन लेने का आसान तरीका

Pan Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड से मिल जाएगा 5,000 रुपये तक का लोन! ये है लोन लेने का आसान तरीका

Leave a Comment