
शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अयोध्या जिले में स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जोकि गणतंत्र दिवस के बाद स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
अयोध्या में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद
अयोध्या जिले के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बढ़ती ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अलग,अलग बोर्डों के स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह कदम छोटे बच्चों को शीतलहर के खतरों से बचाने के लिए उठाया गया है।
कक्षा 6 से 12 के स्कूलों के समय में बदलाव
जिलाधिकारी ने कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों के समय में भी संशोधन किया है। अब ये स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले स्कूल का समय सुबह 9:30 बजे से शुरू होता था। यह बदलाव बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी सुविधा के लिए लागू किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को अयोध्या और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। रविवार को अयोध्या का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
छोटे बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। जो आदेश जिलाधिकारी द्वारा सुनाया गया है वह सभी स्कूल प्रबंधन को मानना अनिवार्य होगा। इस निर्णय से बच्चों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि ठंड के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अन्य एहतियाती कदम उठाने पर भी जोर दिया है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल परिसरों में हीटर और बच्चों के लिए गर्म पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ठंड के कारण किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए इन उपायों को लागू किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के बाद फिर से खुलेगी स्कूलों की रौनक
अयोध्या में गणतंत्र दिवस के बाद स्कूल पुनः खुलने की संभावना है। प्रशासन ने यह कदम बच्चों और उनके अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।